मन में उमड़ने वाले उन तमाम विचारों को यहाँ ले कर आइये...आइये हम एक सार्थक मंथन करें,जिसका उद्देश्य कागजी न हो ! सम्पर्क सूत्र :umeshmj@rediffmail.com
सोमवार, मई 04, 2009
कुछ ज़रूरी प्रश्न: बी जे एम् सी २ सेमेस्टर,हिन्दी के लिए
१. अनुवाद से आप क्या समझते हैं? अनुवाद के प्रकारों का वर्णन कीजिये?
२.अनुवाद के तत्वों की व्याख्या कीजिये?
३.सम्पादकीय क्या है? सम्पादकीय पृष्ठ के तत्व क्या-क्या हैं?
४.विराम चिन्ह क्या हैं?इनकी क्या उपयोगिता है?
५.भाषा और बोली में क्या अन्तर है?उदहारण सहित समझाइए?
६. मुहावरे और लोकोक्तिओं में अन्तर स्पष्ट कीजिये?
७.स्तम्भ से आप क्या समझते हैं?प्रमुख स्तंभकारों और उनके स्तंभों का वर्णन कीजिये?
८.यात्रा वृतांत और साक्षात्कार का संक्षिप्त वर्णन कीजिये?
९.पत्रकारिता की भाषा कैसी होती है? रेडियो और टीवी के लिए लेखन कैसा होना चाहिए?
१०.फीचर और इन्टरव्यू पर टिपण्णी लिखिए?
(बी जे एम् सी सेकेंड सेमेस्टर के सभी विद्यार्थी कृपया इन सभी प्रश्नों को अच्छी तरह तैयार कर लें,इसके अलावा अनुवाद्के लिए प्रमुख अख़बारों के सम्पादकीय का अनुवाद कर अभ्यास कर लें!परीक्षा की शुभकामनाओं सहित-उमेश पाठक )
शुक्रवार, मई 01, 2009
दर्द जब साथ है....

उमेश पाठक
गुरुवार, अप्रैल 30, 2009
बहुत खूबसूरत हो तुम !
बहूत खूबसूरत हो तुम, बहुत खूबसूरत हो तुम !
कभी मैं जो कह दूं मोहब्बत है तुम से !
तो मुझको खुदाया गलत मत समझना !
के मेरी जरुरत हो तुम, बहुत खूबसूरत हो तुम !
है फ़ुलों की डाली, ये बाहें तुम्हारी !
है खामोश जादू निगाहें तुम्हारी !
जो काटें हों, सब अपने दामन में भर लूं !
सजाउं मैं इनसे ये राहें तुम्हारी !
नज़र से जमाने की खुद को बचाना !
किसी और से देखो दिल न लगाना !
के मेरी अमानत हो तुम !बहुत खूबसूरत हो तुम !
है चेहरा तुम्हारा के दिन है सुनेहरा !
और उस पर ये काली घटाओं का पेहरा !
गुलाबों से नाजु़क मेहकता बदन है !
ये लब है तुम्हारा के खिलता चमन है !
बिखेरो जो जु़ल्फ़ें तो शरमाये बादल !
ये मौसम भी देखे तो हो जाये पागल !
वो पाकीजा़ मूरत हो तुम !बहुत खूबसूरत हो तुम !
मोहब्बत हो तुम, बहुत खूबसूरत हो तुम !
जो बन के कली मुस्कूराती है अक्सर !
शबे हिज्र में जो रुलाती है अक्सर !
जो लम्हों ही लम्हों मे दुनिया बदल दे !
वो पाकीजा़ मुरत हो तुम !बहुत खूबसूरत हो तुम !
( "सिराजे हिंद" कहे जाने वाले शहर जौनपुर के मशहूर शायर ,शायर जमाली की ये ग़ज़ल खूबसूरती को एक अलग अंदाज़ में पेश करती है,आप भी महसूस करिए- उमेश पाठक )
मंगलवार, अप्रैल 28, 2009
Important Terms in Advertising :Key words
सोमवार, अप्रैल 27, 2009
क्या है ज़िन्दगी?

- जिंदगी कैसी है पहेली हाय,कभी ये हसाए कभी ये रुलाये .....
- ज़िन्दगी प्यार का गीत है ,जिसे हर दिल को गाना पड़ेगा...
- जीवन क्या है ,चलता फिरता एक खिलौना है,आती साँस को पाना जाती साँस को खोना है.....
- ये जीवन है,इस जीवन का यही है -यही है रंग-रूप....
- ज़िन्दगी का सफर ,है ये कैसा सफर, कोई समझ नही कोई जाना नही.......
कुल मिला कर सभी रंग ज़िन्दगी में शामिल है और हमें उसे उसी वास्तविक रूप में स्वीकार करना चाहिए,तभी हम जिंदगी को समझ सकते हैं और उसका आनंद ले सकतें हैं!
शुक्रवार, अप्रैल 24, 2009
समेट लो,कुछ दे कर जा रहा है..गुजरता पल !

उमेश पाठक
मिनट ,घंटा ,दिन,महीने, साल गुजरते चले जाते हैं-हम चाहें या न चाहें!सुख-दुःख,अच्छा-बुरा कुछ न कुछ ज़रूर होता है बीते सालों में ,हर किसी के साथ!कभी कोई कड़वी याद हमारा मन कसैला करदेती है तो कभी सुखद दिनों की यादे अपनी बौछारों से हमें भिगो जाती हैं!हर पल हमें आगे बढ़ने के लिए कोई न कोई तरीका ज़रूर बता जाता है,हाँ कभी हम उसे समझ लेते हैं और कभी समझ ही नही पातें!
जब कभी धुप ने शिद्दत से सताया हमको ,याद एक पेड़ का साया बहुत आया हमको! ये सभी अनुभव हमें वास्तव में जीना सीखा देते हैं!जिंदगी से डर-डर के क्या होगा,कुछ न होगा तो तजुर्बा होगा.वक्त की सच्चाई से रूबरू करातेहैं! कुछ फिल्मी गीत भी काफी महत्व के हैं,वक्त की कीमत और महत्व को बताते कुछ फिल्मी गीत ध्यान देने योग्य हैं-आइये एक नजर डालते हैं-
- वक्त के सितम कम हसीं नही,आज हैं यहाँ कल कही नही वक्त हैं बड़े अगर मिल गएँ कहीं.....
- वक्त ने किया क्या हसीं सितम,तुम रहे न तुम हम रहें न हम
- नदिया चले ,चले रे धारा.....तुमको चलना होगा...
- आने वाला पल जाने वाला है.....
- समय ओ धीरे चलो ,बुझ गयी रह की छावं .....
- ढलता सूरज धीरे-धीरे ढलता है ढल जाएगा..
- समय से कौन लड़ा मेरे भाई ...
वक्त ने हमें निकम्मा कर दिया ग़ालिब वरना हम भी आदमी थें काम !मित्रों हम चाहे कितनी भी कोशिश कर लें ,वक्त को रोक नही सकतें,हाँ वक्त के साथ चलने की कोशिश ज़रूर की जा सकती है!ये कोशिश ही हमें उम्मीद की और ले जाती है!
यादें !
जिद थी पागलपन की हद तक,दर्द का दर्पण साथ लिए !
जाने कब हम निकल पड़े थे , ज़ख्मो की सौगात लिए !
मन को बहुत संभाला लेकिन ,दिल के हाथों हार गया ,
यादों की लश्कर का खाली ,आज न कोई वार गया !
कर बैठा मै आत्मसमर्पण ,वक्त से कुछ लम्हात लिए!
रोजी -रोटी की उलझन में,अरमानो का खून हुआ ,
जीवन के इस पथ पर जीना ,जैसे एक जूनून हुआ,
अपने हुए पराये कितने छोटी -छोटी बात लिए!
मन की फुलवारी को कितने ,रिश्तो के अनुबंध मिले ,
"शब्द" नही दे पाए अक्सर ऐसे भी सम्बन्ध मिले ,
महक उठी रिश्तो की कालिया,नाज़ुक एहसासात लिए !
आज की शब् यादो की शब् है,फूल बने है अंगारे ,
यादों की सहराओं में हम ,चलते -चलते ,थक -हारे,
चाँद सरीखे चेहरे आयें ,ग़म की काली रत लिए!
जिद थी पागलपन की हद तक,दर्द का दर्पण साथ लिए !
जाने कब हम निकल पड़े थे , ज़ख्मो की सौगात लिए !
(यादे हर इंसान को अतीत में ले जाती है,लेकिन सामने वर्तमान पुकार रहा होता है,हम वक्त के साथ जीने लगते है ....पर यादें कही न कही से हवा के झोंके सी हमें झकझोर जाती हैं - उमेश पाठक )